black and white bed linen

"आपके जीवन और करियर के लिए तर्कसंगत वैदिक मार्गदर्शन।"

अंधविश्वास मुक्त, तर्कसंगत ज्योतिषीय परामर्श।

हमारे बारे में

मेरा नाम गुरुदत्त शर्मा है और मैं आचार्य गुरुदत्त के नाम से एक ज्योतिषाचार्य एवं वास्तु विशेषज्ञ के रूप में कार्य कर रहा हूँ। मुझे वैदिक ज्योतिष, अंक ज्योतिष, वास्तु शास्त्र और मुहूर्त में 15+ वर्षों का अनुभव है।

मेरा उद्देश्य केवल भविष्य बताना नहीं, बल्कि लोगों को सही दिशा, स्पष्टता और व्यावहारिक समाधान देना है ताकि वे अपने जीवन के महत्वपूर्ण निर्णय आत्मविश्वास के साथ ले सकें।

मैं प्राचीन वैदिक ज्ञान को आधुनिक जीवन की समस्याओं के अनुसार सरल भाषा में समझाने पर विश्वास करता हूँ। मेरे द्वारा दिए गए उपाय सरल, प्रभावी, किफ़ायती और कलियुग के अनुरूप होते हैं। अब तक मैं भारत और विदेशों में हज़ारों लोगों को करियर, विवाह, धन, स्वास्थ्य, नाम सुधार और वास्तु से जुड़ी समस्याओं में मार्गदर्शन प्रदान कर चुका हूँ। मेरी सेवाएँ फ़ोन कॉल और आमने-सामने (Face to Face) परामर्श के माध्यम से उपलब्ध हैं। मेरा विश्वास है—ज्योतिष आस्था के साथ-साथ सही निर्णय लेने का एक सशक्त माध्यम है।

हमारी सेवाएँ

हमारे साथ जुड़कर अपनी वास्तविक क्षमता और जीवन की सही दिशा को पहचानें।

व्यक्तिगत कुंडली परामर्श

आप अपनी कुंडली के आधार पर जीवन से जुड़ा कोई भी प्रश्न पूछ सकते हैं — चाहे वह career, finance, health, marriage या future direction हो। आपको सटीक विश्लेषण और स्पष्ट मार्गदर्शन दिया जाता है।

दंपत्ति कुंडली परामर्श

दोनों की कुंडलियों के आधार पर आप अपने रिश्ते, future planning, career, finance या जीवन से जुड़े किसी भी विषय पर मार्गदर्शन प्राप्त कर सकते हैं, जिससे बेहतर समझ और संतुलन बने।

पूरा परिवार (पति, पत्नी और 2-बच्चे) की कुंडलियों के आधार पर जीवन से जुड़े किसी भी विषय पर समग्र मार्गदर्शन दिया जाता है, ताकि परिवार में स्पष्टता और संतुलन बना रहे।

पारिवारिक कुंडली परामर्श

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQ)

परामर्श कैसे होगा?

परामर्श ऑनलाइन (WhatsApp Call / Phone Call) के माध्यम से किया जाता है।

क्या मैं कोई भी प्रश्न पूछ सकता हूँ?

हाँ, आप अपने जीवन से जुड़े किसी भी विषय (career, marriage, finance, health आदि) पर प्रश्न पूछ सकते हैं।

परामर्श के लिए कौन-कौन सी जानकारी देनी होगी?

कुंडली विश्लेषण के लिए नाम, जन्म तिथि, जन्म समय और जन्म स्थान आवश्यक होता है।
यदि जन्म तिथि या समय उपलब्ध न हो, तो भी आप निश्चिंत रहें — प्रश्न कुंडली के माध्यम से आपके प्रश्नों का उत्तर दिया जा सकता है।

परामर्श कितने समय का होता है?

एक कुंडली के लिए सामान्यतः परामर्श 20–30 मिनट का होता है (case के अनुसार समय बदल सकता है)।

क्या पहले बात करके फिर payment कर सकते हैं?

परामर्श प्रक्रिया शुरू करने के लिए पहले payment आवश्यक है। इसके बाद आपकी slot confirm की जाती है।

क्या उपाय महंगे होते हैं?

नहीं, उपाय सरल, सात्विक और आपकी स्थिति के अनुसार होते हैं — बिना अनावश्यक खर्च के।